Monday, November 2, 2015

Confidence या आत्मविश्वास - Spoken English


Confidence या आत्मविश्वास
दोस्तो आत्मविश्वास कोई ऐसी चीज़ नहीं है जो की जन्म के साथ मिलती हो ! आत्मवीस्वास एक गुण है एक कला है जो की कोई भी सीख सकता है ! तो आज मैं आपको बताऊँगा की इस कला को कैसे आप सीख सकते है ओर कैसे एक दबंग व्यक्ति बन सकते हैं |
आपने आप मे विश्वास रखिए, जितना ज़्यादा आप अपने आप मे विश्वास रखेंगे उतना ही दूसरे लोग आप मे विश्वास रखेंगे | अब देखते हैं किन किन चीज़ों मे आप को विश्वास पैदा करना है: -
(1) अपने आप मे |
(2) अपनी कार्य कुशलता मे |
(3) अपनी खुद की खूबसूरती मे / व्यक्तित्व मे |
(4) अपने विचारों मे |
(5) अपने काम मे |
जितना ज़्यादा आप इन पाँच दायरों मे विश्वास बढ़ाएँगे उतना ही पावारफुल आपका व्यक्तित्व बनता जाएगा ओर आप को हर काम मे सफलता मिलेगी |
अब देखते है आप को क्या क्या करना चाहिए ओर क्या क्या नहीं करना चाहिए : -
(1)    जो भी नया काम मिलता है ज़रूर करे | नही हो सकता ओर असंभव है इन शब्दों का उपयोग ना करें |
(2)    दूसरे लोग क्या सोचेंगे ओर क्या कहेंगे इस पे ध्यान बिल्कुल ना दे |
(3)    फेल हो जाने से या असफलताओं से डरें नहीं | हर असफलता कुछ ना कुछ नया सिखाती है | ओर ध्यान दीजिए, असफलता ही सफलता की कुंजी है !
(4)    खुद की मजबूतिओं पे ध्यान दे ओर उन्हे अधिक से अधिक मजबूत बनाए | सिर्फ़ खुद की कमज़ोरिओं पे बैठ कर चिंता करते रहने मे समय ना बिगाड़े !
(5)    कभी भी अपनी तुलना दूसरों से ना करे ! ये आत्मवीस्वास बढाने के मार्ग मे बाधक / रोड़ा बनती है |
(6)    आप जैसे है, जोभी है, जहाँ भी है, जब भी है आप बहुत ही अच्छे है ओर आप खुद को बहुत ही ज़्यादा पसंद करते हैं | इस विचार को पनपाए ओर अधिक से अधिक मजबूत बनाए |
(7)    आप भली भांति जानते है की आप को क्या करना है ओर क्या नही ओर आप जीवन आपकी इच्छा पूर्वक जिएगे ओर दूसरों की दखलंदाजी से नहीं | इस विचार को पनपाए ओर अधिक से अधिक मजबूत बनाए | आपका आत्मवीस्वास बढ़ जाएगा ओर आसमान चूमेगा | ओर आप इंगलिस फ़र्राटे से बोलने लगेंगे |
चेनल पर सॅबस्क्राइब ज़रूर करें भूलें नहीं !

Thank you for watching. Do subscribe the channel. Have a nice time. Take care.